Constitution Day 2022: कब मनाया जाता है संविधान दिवस? आखिर क्यों है खास

Constitution Day 2022: देश में कब और क्यों मनाया जाता है संविधान दिवस? जानें- आखिर क्यों है खास

Constitution Day 2022: देश भर में 26 नवंबर संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। 1949 में आज ही के दिन भारतीय संविधान को अपनाया गया था, तभी से आज के दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर को याद किया जाता है। संविधान दिवस का मुख्य उद्देश्य भारत के नागरिकों के बीच संविधान के बारे में जागरूकता पैदा करना और संवैधानिक मूल्यों का प्रचार करना है। वर्ष 1949 में संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को 26 नवंबर को ही अपनाया गया गया था। हालांकि, इसे 26 जनवरी 1950 से पूरे देश में लागू किया गया था।

26 नवंबर को क्यों मनाया जाता है संविधान दिवस

भारत में 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू किया गया था, लेकिन इसे पहले ही स्वीकृति मिल गई थी।

संविधान लागू होने से दो महीने पहले 26 नवंबर 1949 को संविधान बनाने वाली सभा ने कई दौर की चर्चाओं और संशोधनों के बाद आखिरकार संविधान को स्वीकार किया था।

इसी कारण 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इसलिए क्या मनाया जाता है संविधान दिवस

संवैधानिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए सामाजिक न्याय मंत्रालय ने 19 नवंबर 2015 को 26 नवंबर के दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया था।

Pratiksha

A multi-talented girl possesses a degree in mass communications who is proficient in anchoring and writing content. She has experience of 3 years of working in various news channels like India TV, News 1 India, FM news, and Aastha Channel and her expertise lies in writing for multiple requirements including news, blogs, and articles. Follow@Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *