बुलंदशहर की सुदीक्षा की मौत ने फिर से जिंदा किए कई गंभीर सवाल…
बुलंदशहर की सुदीक्षा की मौत ने फिर से जिंदा किए कई गंभीर सवाल…
यूपी में एक बार फिर शर्मशार करने वाली घटना सामने जहाँ कुछ शोहदों की गलती की वजह से एक होनहार लड़की को अपनी जान गंवानी पड़ी.. वो लड़की जिसने अपने आने वाले कल के न सिर्फ सपने देखे बल्कि उसे पूरा करने के लिए हर लड़ाई लड़ी… और आखिरकार वहाँ पंहुची जहाँ से उसकी मंजिल की शुरुआत होती है… लेकिन किसी और की गलती ने पल भर में सबकुछ खत्म कर दिया…
बुलंदशहर की सुदीक्षा जब घर से निकली होगी तो उसकी आँखों में न जाने क्या कुछ बड़ा करने का सपना रहा होगा, लेकिन उसे क्या पता था कि अगले ही पल मौत उसका इंतजार कर रही होगी… जिस माँ बाप ने उसके भविष्य के लिए सपने सजा रहे थे आज वो उसकी अर्थी सजा रहे हैं… आखिर उसकी गलती क्या थी…
आज की तारीख में छेड़छाड़ और पीछा करना इतना आम है कि शायद हममें से हर लड़की रोज इसका शिकार होती है… जैसे सुदीक्षा हुई… वो सुदीक्षा जो चाय वाले की बेटी थी और एक साधारण परिवार से निकलकर शिक्षा के दम पर अमेरिका तक पहुंच गई थी….वो अमेरिका के मसाचुसेट्स स्थित बोस्टन यूनिवर्सिटी में करोड़ों की स्कॉलरशिप से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही थी….वहां की सरकार ने सुदीक्षा को 3.80 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप दी थी…. लेकिन सोमवार सुबह जब वो स्कूटी से घर से निकली तो कुछ शोहदे अपनी बाइक से सुदीक्षा की बाइक के आगे-पीछे घूम-घूमकर उससे छेड़खानी करने लगे.. जिसके बाद वो संभल नहीं पाई और यह हादसा हुआ जिसमें सुदीक्षा की मौत हो गई..
ये हादसा कई सवाल खड़ा करता है… कानून व्यवस्था की पोल खोलता है… सारेआम लड़कियों के साथ कोई कुछ भी कर सकता है… महिलाओं के जिस सुरक्षा की बात लगातार की जा रही है… वो जमीनी स्तर पर क्यों नजर नहीं आते हैं…. क्या सुदीक्षा की मौत एक हादसा थी या उसका कत्ल हुआ जिसके कातिल हम और आप हैं… ये समाज है या हमारी कानून व्यवस्था…