Birthday special- लॉकडाउन के बीच विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा का बर्थडे मनाया
विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा 1 मई को अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। कोविड-19 महामारी (कोरोना वायरस संक्रमण) के चलते पूरे भारत में लॉकडाउन है। इस बीच विराट और अनुष्का मुंबई में स्थित अपने घर में साथ हैं। विराट ने अनुष्का का बर्थडे घर पर सादगी से मनाया। विराट ने अनुष्का को केक खिलाते हुए एक फोटो शेयर की है और साथ ही प्यारा सा मेसेज भी लिखा है।
विराट ने अनुष्का के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘आप इस दुनिया में उजाला लेकर आई हैं, और आप रोज मेरी जिंदगी उजाले से भरती हैं। मैं आपसे प्यार करता हूं।’ विराट और अनुष्का ने लंबे समय डेट करने के बाद 2017 में शादी की थी। शादी के बाद यह पहला मौका है, जब दोनों इतने लंबे समय से साथ हैं। विराट ने खुद हाल में केविन पीटरसन के साथ लाइव इंस्टाग्राम चैट में यह बात कही थी।