Bhagwant Mann ने लिया एक और बड़ा फैसला, विधायको की पेंशन में किए बदलाव
Bhagwant Mann ने लिया एक और बड़ा फैसला, विधायको की पेंशन में किए बदलाव
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कुछ दिन पहले ही भ्रष्टाचारियों के खिलाफ बड़ा फैसला लिया है। सीएम भगवंत ने पंजाब में विधायकों की पेंशन को लेकर एक और फैसला लिया, दरअसल सीएम भगवंत मान ने निर्देश दिए हैं कि विधायकों की पेंशन फॉर्मूले में बदलाव किया जाए। अब तक ऐसा होता था कि एक व्यक्ति जितनी बार विधायक बनता था उसकी पेंशन में उतनी बार राशि जुड़ती थी, जिसके विपरीत अबविधायकों को सिर्फ एक बार की ही पेंशन मिलेगी।
आपको बता दें सीएम भगवंत मान ने कहा कि अब जनता के पैसे का सही से इस्तेमाल होगा। विधायकों को अब सिर्फ एक बार पेंशन मिलेगी। पहले जो जितनी बार विधायक बनता था पेंशन की राशि उतनी बार जोड़ी जाती थी।
सूत्रों के अनुसार पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, जहां उन्होंने राज्य की खराब वित्तीय हालत का हवाला देते हुए अगले 2 साल के लिए एक लाख करोड़ रुपये के स्पेशल पैकेज की मांग की।
सीएम भगवंत मान ने पंजाब की खराब हालत के लिए पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी वजह से आज पंजाब की इतनी बुरी हालत हो गई है, जिसे कभी देश का नग माना जाता था। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने उन्हें चुनाव जीतने और मुख्यमंत्री बनने की बधाई दी और ये आश्वासन भी दिया कि मिलकर देश को आगे बढ़ाना है, पंजाब का विकास करना है. भगवंत मान ने दावा किया कि पंजाब को दोबारा देश का नंबर वन राज्य बनाएंगे।