आयुष्मान खुराना की सास ने रामायण में निभाया था यह अहम किरदार, जानते हैं आप !
आयुष्मान खुराना को कौन नहीं जानता… लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनका नाता रामायण से बहुत खास है… आयुष्मान खुराना की सास अनीता कश्यप ने रामानंद सागर की रामायण में एक ऐसी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी जिसे भूल पाना मुश्किल है। उन्होंने एक बेहद महत्वपूर्ण किरदार निभाया था। आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरक कश्यप की मां अनीता ने रामायण में त्रिजटा की भूमिका निभाई थी जो कि राक्षसी थी लेकिन दयालु और उदार दिल की थी। सीता का बेटी मानने वाली राक्षसी त्रिजटा की भूमिका में अनीता कश्यप ने अमिट छाप छोड़ी थी। हालांकि अनीता कश्यप कभी लाइम लाइट में नहीं रही। अनीता एक लेखिका है। वह फैशन डिजाइनर भी है।
अशोक वाटिका में मां सीता को आसरा बनने वाली राक्षसी त्रिजटा ही थी। भले ही वह राक्षस कुल में पैदा हुई लेकिन ममता भरी पड़ी थी। सीता को उन्होंने अपनी बेटी का दर्जा दिया था और कई बार सीता माता को त्रिजटा के साथ दुख बांटते देखा गया और उनके गले लगकर दुख हल्का करते पाया गया था।