बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। आये दिन दोनों की फोटो सोषल मीडिया पर छाई रहती है। यहि नहीं दोनों की कई बार एक साथ स्पॉट किया जाता हैं।
वहीं अब ऐसी खबर सामने आई जिसे सभी हैरान कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, दोनों ने शादी का फैसला करके अपने रिश्ते में एक कदम आगे बढ़ने के बारे में सोचा है। खबरो की माने तो दोनों इस साल के अंत तक शादी कर लेंगे। हालांकि यह भी जानकारी मिली है कि, अर्जुन और मलाइका एक ग्रैंड शादी नहीं करना चाहते हैं वो अपनी शादी को रजिस्टर करने के बाद एक रिसेप्शन देंगे और दोनों की में सिर्फ रिश्तेदार और करीबी दोस्त शामिल होंगे।
अभी कुछ दिन पहले मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ अपने भविष्य के बारे में बात करते हुए कहा था कि, ‘मुझे लगता है कि हम अपने रिश्ते में एक ऐसी जगह पर हैं जहां हम उसके अगले हिस्से के बारे में सोच रहे हैं। हम चीजों पर बहुत चर्चा करते हैं। हम एक ही लेवल पर हैं। एक-दूसरे की सोच और आइडिया के साथ। हम सच में एक दूसरे को चाहते हैं और कई चीजें अलग भी है।’
वहीं मलाइका ने कहा था कि, ‘हम इसके बारे में हंसते और मजाक करते हैं। लेकिन हम इसको लेकर बहुत गंभीर भी हैं। मैं हमेशा उनसे कहती हूं कि मैं तुम्हारे साथ बूढ़ी होना चाहती हूं। हम बाकी का पता लगा लेंगे, लेकिन मुझे पता है कि वो मेरा लिए बिल्कुल सही हैं।’फिलहाल अब यह देखना है कि दोनों कब शादी के बंधन में बधगे ।
बता दें कि, साल 2017 में मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का तलाक हुआ था। तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ रिश्ता जोड़ा था।
Instagram Facebook Down: फेसबुक, इंस्टाग्राम हुआ डाउन, लॉगआउट हो रहे अकाउंट Instagram Facebook Down सोशल…
10 Budget-Friendly Destinations for New Year Celebrations in India 10 Budget-Friendly Destinations: India offers numerous…
Salmon Khan: कुछ रोचक बाते, जो शायद आपने नहीं सुनी हों Salmon Khan: रोचक बाते,…
Bigg Boss 17: नाजिला ने आयशा खान पर साधा निशाना? सलमान खान के रियलिटी शो…