Alfaaz: सिद्धू मूसेवाला के बाद गायक अल्फाज पर हमला, हनी सिंह बोले- छोड़ूंगा नहीं!
Alfaaz: सिद्धू मूसेवाला के बाद गायक अल्फाज पर जानलेवा हमला, हनी सिंह बोले- छोड़ूंगा नहीं!
Alfaaz: सिद्धू मूसेवाला के बाद अब एक और सिंगर पर जानलेवा हमला हुआ है। अभी कुछ दिनों पहले ही सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
जिसके बाद अब मशहूर सिंगर अल्फाज पर जानलेवा हमला हुआ है।
इस बात की जानकारी सिंगर हनी सिंह ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी।
हनी सिंह ने अपने अल्फाज की फोटो शेयर की है , जिसमें उन्हें हॉस्पिटल के बेड पर देखा जा सकता है।
इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, जिसने भी यह किया है मैं उसे छोड़ूंगा नहीं।
कब और कैसे हुआ अल्फाज पर हमला?
आपको बता दें कि अल्फाज के सिर पर गहरी चोटें आई हैं और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
रविवार को उन्हें इलाज के लिए मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में लाया गया। जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात अल्फाज अपने कुछ दोस्तों के साथ खाना खाने के लिए एक ढाबे पर पहुंचे हुए थे तब वहां कस्टमर और ढाबे के मालिक के बीच पैसों को लेकर बहस चल रही थी।
कस्टमर जब वहां से भागने की कोशिश करने लगा तो अल्फाज ने उसे रोकने की कोशिश की और गुस्से में उन लोगों ने सिंगर पर अटैक कर दिया।
वहीं खबरों की माने तो हमला करने वाले शख्स का नाम विशाल बताया जा रहा है
और मोहाली पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ FIR दर्ज करवा दी गई है।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।
मोहाली में लांडरा रोड पर एक रेस्टोरेंट में मामूली झगड़े के बाद अल्फाज पर यह हमला हुआ है।
बता दें कि सिंगर अल्फाज का जन्म चंडीगढ़ में हुआ था। और उनका असली नाम अनजोत सिंह पन्नू है।
उन्होंने हनी सिंह के एल्बम हाय मेरा दिल में डेब्यू किया था।