Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया के दिन जरूर करें यह काम, होंगे गजब के लाभ
Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया के दिन जरूर करें यह काम, होंगे गजब के लाभ
हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का विशेष महत्व है। इस दिन अबूझ मुहूर्त होने के कारण बेहद शुभ मानते हैं। वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाई जाती है जिसे आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। इस बार यह तिथि 3 मई 2022 को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन स्वर्ण एवं स्वर्ण के आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से गृह की सुख- समृद्धि में वृद्धि होती है। अक्षय तृतीया साल के चार सबसे शुभ मुहूर्तों में से एक है। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर राशिनुसार दान-पुण्य करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है।
अक्षय तृतीया के दिन दान अवश्य देना चाहिए, इस दिन प्यासे को जल पिलाने से बहुत पुण्य मिलता है।
अक्षय तृतीया पर शुरू किया गया कोई भी कार्य आपको असीम आयाम देता है। शुभ मुहूर्त में किया गया निवेश कभी घाटा नहीं देता यानी कभी उसका क्षय नहीं होता।
अगर आप अपने करियर में सफलता के शिखर पर पहुंचना चाहते हैं, तो अक्षय तृतीया के दिन आपको विष्णु भगवान को चन्दन का टुकड़ा अर्पित करना चाहिए।
इस दिन पितरों के लिए घट दान, यानी जल से भरे हुए मिट्टी के बर्तन का दान जरूर करना चाहिए।
अक्षय तृतीया के दिन सात्विक भोजन करना चाहिए। इस दिन भोजन करने से पहले भगवान को भोग जरूर लगाएं।