Sidhu Moosewala के निधन के बाद आज रिलीज होगा उनका आखिरी गाना
Sidhu Moosewala के निधन के बाद आज रिलीज होगा उनका आखिरी गाना
पंजाब के दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के निधन के बाद आज उनका आखिरी गाना रिलीज होने जा रहा है। जिसकी जानकारी सिद्धू के सोशल मीडिया अकाउंट पर दी गई है। आपको बता दें कि गुरुवार शाम छह बजे मूसेवाला का नया गाना एसवाईएल उनके यू ट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।
आपको बता दें सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर के मुद्दे पर ये गाना सिद्धू ने लिखा था जो नदी के पानी पर पंजाब के अधिकारों और जेलों में बंद सिख कैदियों पर बना है। सिद्धू के इस आखिरी गाने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सिंगर के पिता ने उनके निधन के कुछ दिनों बाद एक बयान में कहा था कि वो सिद्धू को उनके गाने के जरिए जिंदा रखेंगे।
29 मई को पंजाब के मनसा में हमलावरों ने सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या की थी। सिद्धू मूसेवाला के निधन से पंजाबी इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हुआ है। सिद्धू मूसेवाला के गाने यूथ के बीच काफी फेमस थे। हालांकि उनके गानों पर विवाद भी खूब होता था।