शादी के लिए आगरा रवाना हुईं एक्ट्रेस पायल रोहतगी, इस दिन शादी के बंधन में बधेगी एक्ट्रेस
शादी के लिए आगरा रवाना हुईं एक्ट्रेस पायल रोहतगी, इस दिन शादी के बंधन में बधेगी एक्ट्रेस
एक्ट्रेस पायल रोहतगी बीते दिनों टीवी शो लॉकअप में नजर आई थी। जिसके बाद से ही एक्ट्रेस लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी शादी की खबरों के चारों तरफ छाई हुई है।
संग्राम सिंह ने सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि वो जुलाई में पायल रोहतगी संग शादी करेंगे। इसी बीच बुधवार को एक्ट्रेस अपनी मां के साथ आगरा रवाना हो चुकी हैं। खबरों की माने तो कपल 9 जुलाई को शादी के बंधन में बंध जाएगा।
आपको बता दें कि पायल रोहतगी और उनके बॉयफ्रेंड संग्राम सिंह ने अपनी शादी के लिए आगरा को छुना है। दोनों की पहली मुलाकात भी इसी जगह हुई थी। पायल और संग्राम एक दूसरे को रियलिटी शो ‘सर्वाइवर इंडिया’ में मिले थे।
इस शो के बाद पायल और संग्राम एक-दूजे को डेट करने लगे। दोनों ने साथ-साथ फिल्म भी की, नाम था ‘वेलेंटाइंस नाइट’। इस जोड़ी को 12 साल हो चुके हैं एक दूसरे के साथ निभाते। अब दोनों शादी करने वाले है।