बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने साधा दिग्विजय सिंह पर निशाना, दिग्विजय सिंह को बताया राजनीति का अपराधी
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने साधा दिग्विजय सिंह पर निशाना, दिग्विजय सिंह को बताया राजनीति का अपराधी
बीजेपी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से सांसद विष्णुदत्त शर्मा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर बड़ा पलटवार करते हुए कहा कि गरीबों की आह लेने वाले एवं गौ माता की चारोई की जमीन की हेराफेरी करने वाले लोगों को सजा प्रकृति देती है। इसी के साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ‘राजनीतिक अपराधी हैं।’
दरअसल पूरा मामला यह है उज्जैन में 17 जुलाई 2011 को दिग्विजय सिंह और प्रेमचंद गुड्डू और भाजपा नेताओं के बीच झगड़ा हो गया था,जिसके बाद ये मामला इतना बड़ा हो गया की मारपीट तक पहुंचा गया। मामले में भाजपा नेताओं की शिकायत दिग्विजय सिंह, प्रेमचंद गुड्डू MLA महेश परमार सहित अन्य पर केस दर्ज कराया था।
जिसके बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और उनके साथियों को 1साल की सजा और 5 हज़ार का जुर्माना की सजा मिली है।
बता दें दिग्विजय सिंह के साथ बाकी लोगों की लिस्ट में प्रेमचंद गुड्डू, जय सिंह, असलम लाला, अनंत नारायण, दिलीप चौधरी शामिल है।