परंपराओं और ऐतिहासिक धरोहरों को समेटे, जगन्नाथ मंदिर में दफन है कई राज
परंपराओं और ऐतिहासिक धरोहरों से सजे भारत के दिल में कई ऐसे भी राज दफन हैं… जो कहानियां बनकर आज भी सुने और सुनाए जाते हैं।
आज हम आपको भगवान जगन्नाथ से जुडी कुछ ऐसी ही कहानियां बताएगें जिनपर ना चाहते हुए भी आपको विश्वास करना पड़ेगा.
हिन्दुओं की प्राचीन और पवित्र जगह में से एक जगन्नाथ पुरी उड़ीसा राज्य के समुद्री तट पर बसा एक ऐसा मंदिर है जहां लाखों राज छुपे हुऐ है।
वैसे जगन्नाथ पुरी मंदिर के बारे में आप जानते ही होंगे
और शायद वहां गए भी होंगे लेकिन इस मंदिर से जुड़ी कुछ ऐसी बातें कहीं जाती हैं जो आपको नहीं पता होंगी।
इस मंदिर से जुड़ी ऐसी कई बातें हैं, जो आपको हैरान कर देंगी। कहते है ये मंदिर श्रीकृष्ण को समर्पित है।
10वीं शताब्दी में बना यह प्राचीन मन्दिर आज भी लोगो को हैरान कर रहा है
यहां हर रोज लाखों लोग ना केवल शांति की खोज में पहुंचते बल्कि इससे जुड़े रहस्य उन्हें यहां खींच लाते है…
माना जाता है कि भगवान विष्णु जब चारों धामों पर बसे अपने धामों की यात्रा पर जाते हैं तो बद्रीनाथ में स्नान करते हैं।
द्वारिका में वस्त्र पहनते हैं। पुरी में भोजन करते हैं और रामेश्व रम में विश्राम करते हैं।……
शायद इसिलिए इस विश्व प्रसिद्ध मंदिर का काफी नाम है इस मंदिर की चर्चा दूर दूर तक है। क
हते है इस मंदिर पर कुदरत की अलग ही कृपा है।
यहां जिसने सच्चे दिल से जो कुछ भी मांगा वो पूरा हुआ।
शायद इसीलिए यहां लोगो की भीड़ हमेशा होती है।
लेकिन श्रद्धा और भक्ती के अलावा भी बहुत कुछ है, जो इस जगह से जुड़ा हुआ है……और वो है यहां का रहस्य….
श्री जगन्नाथ मंदिर के ऊपर लहराता लाल झंडा हमेशा ही हवा के उलटी दिशा में लहराता है। ऐसा किस कारण होता है यह तो वैज्ञानिक ही बता सकते हैं लेकिन ये बात बहुत ही अजीब और अलग है..
पुरी में किसी भी जगह से आप मंदिर के उपर लगे सुदर्शन चक्र को देखेंगे तो वह आपको हमेशा अपने सामने ही लगा दिखेगा
सामान्य दिनों के समय हवा समुद्र से जमीन की तरफ आती है और शाम के दौरान इसके उल्टा… लेकिन पुरी में इससे बिल्कुल अलग होता है
मंदिर के ऊपर गुंबद के आसपास अब तक कोई पक्षी उड़ता हुआ नहीं देखा गया
मंदिर की रसोई में प्रसाद पकाने के लिए 7 बर्तन एक-दूसरे पर रखे जाते हैं और सब कुछ लकड़ी पर ही पकाया जाता है। और सबसे अजीब बात ये है कि सबसे उपर वाले बर्तन में रखा खाना सबसे पहले पकता है। है न चमत्कार!
Instagram Facebook Down: फेसबुक, इंस्टाग्राम हुआ डाउन, लॉगआउट हो रहे अकाउंट Instagram Facebook Down सोशल…
10 Budget-Friendly Destinations for New Year Celebrations in India 10 Budget-Friendly Destinations: India offers numerous…
Salmon Khan: कुछ रोचक बाते, जो शायद आपने नहीं सुनी हों Salmon Khan: रोचक बाते,…
Bigg Boss 17: नाजिला ने आयशा खान पर साधा निशाना? सलमान खान के रियलिटी शो…