देश का नया मुकाम….रेप केस और मानव तस्करी में सबसे आगे भारत
देश का नया मुकाम….रेप केस और मानव तस्करी में सबसे आगे भारत
भारत….एक ऐसा देश जहां एक रानी लक्ष्मी बाई ने दुश्मनों का अकेले मुकाबला किया था, जहां एक इंदरा गांधी ने पूरे देश की कमान अपने हाथों में ली थी… जहां कल्पना चावला और सुनिता विलियम ने धरती क्या आंतरिक्ष में झंडे गाड़े… जहां मैरीकॉम ने मुक्केबाजी में लड़कों को भी पछाड़ दिया…जहां प्रियंका और दीपिका देश में ही नहीं विदेशों में भी खुद को साबित कर रही हैं और देश का नाम ऊंचा कर रही हैं…
भारत देश रेप केसेज में सबसे आगे
आज एक बार फिर उस देश का नाम सबसे आगे है… लेकिन इन महिलाओं के योगदान या बलिदान से नहीं बल्कि उन हैवानों के करतूतों से… और इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है… हर दिन जिस तरह से रेप केस बढ़ रहे औरते पर बच्चियों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं.. ये तो होना ही थी. जहां हर दिन की ना कोई आसाराम पकड़ा जा रहा हो कोई ना निर्भाया बलि चढ़ रही हो वहां उम्मीद भी क्या की जा सकती है.
कोई जी हां भारत देश को रेप केसेज में सबसे आगे रखा गया है…यही नहीं भारत को Human trafficking में काफी आगे माना गया है. ये सर्वे UN द्वारा किया गया है. पूरी दुनिया का मानना है की भारत लड़कियों के लिए सबसे खतरनाक देश है… आज शायद उन लोगों को खुद पर बहुत फक्र होगा जिन्होनें देश को इस मुकाम पर पहुंचाया.
क्या आज भी हम आजाद हैं
जिस देश में मां दुर्गा और काली की पूजा की जाती है… वहां ऐसी ही किसी लड़की रोज कोई अपनी गंदी नियत का शिकार बनाता है… देश को स्वातंत्र हुए ना जाने कितने साल हो गए लेकिन क्या आज भी हम आजाद हैं…क्या हमारी सोच आजाद है…क्या हमारी समझ आजाद है…जो एक लड़की को सिर्फ उसके कपड़ों से जज कर लेता है, ये कैसी आजादी जहां एक छोटी बच्ची को नहीं बख्सा जाता…ये कैसी स्वतंत्रता जहां मां बाप बेटी को घर से बाहर भेजने में डरते हैं.
क्या हम अपने देश को इसी रास्ते पर ले जाना चाहते हैं..क्या हम अपने मुल्क का विकास कर रहे हैं…क्या हम भारत का यही भविष्य देखते हैं…अगर भविष्य बदलना है सोच बदली होगी..
By Pratiksha (@pratiks36264487 )