वैसे तो विपक्ष पार्टियों का आपस में एक दूसरे के ऊपर विवादित बयान देना आम बात है लेकिन भगवान के ऊपर कुछ कहना ये बात जनता को हरगिज बर्दाश नहीं होती अब ऐसे में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एक विवादित बयान दे डाला है।उन्होंने कहा है कि वह भगवान राम को नहीं मानते हैं। बता दें कि लोगों के अनुसार सुर्खियों में आने के लिए वो ऐसे बयान देते है, इससे कुछ महीने पहले उन्होंने भगवान राम और ब्राह्मणों को लेकर विवादित बयान दिया था, जिससे उनकी काफी आलोचना हुई थी।
लेकिन जीतन राम मांझी यहीं तक नहीं रुके, इसके बाद उन्होंने खुद को माता सबरी का वंशज बताया और कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम एक काल्पनिक पात्र है।
भगवान राम को काल्पनिक बताते हुए जीतन राम मांझी कहा कि राम कोई भगवान नहीं थे बल्कि महर्षि वाल्मीकि और तुलसीदास के काव्य ग्रंथ के महज एक पात्र थे। उन्होंने कहा कि वे गोस्वामी तुलसीदास और वाल्मीकि को मानते हैं, लेकिन राम को नहीं मानते, राम कोई भगवान नहीं थे। वह गोस्वामी तुलसीदास और वाल्मीकि के एक काव्य पात्र थे। उन्होंने कहा कि महाकाव्य में बहुत सी अच्छी बात है, उसको हम मानते हैं। अगर आप कहते हैं कि राम को मानते हैं तो यह दोनों बात नहीं चलेगी।
Instagram Facebook Down: फेसबुक, इंस्टाग्राम हुआ डाउन, लॉगआउट हो रहे अकाउंट Instagram Facebook Down सोशल…
10 Budget-Friendly Destinations for New Year Celebrations in India 10 Budget-Friendly Destinations: India offers numerous…
Salmon Khan: कुछ रोचक बाते, जो शायद आपने नहीं सुनी हों Salmon Khan: रोचक बाते,…
Bigg Boss 17: नाजिला ने आयशा खान पर साधा निशाना? सलमान खान के रियलिटी शो…