इस पावन धाम में आज भी मौजूद है भगवान परशुराम का फरसा
इस पावन धाम में आज भी मौजूद है भगवान परशुराम का फरसा
हम सभी ने किस्से-कहानियों में भगवान परशुराम के बारे में
सुना है। भगवान परशुराम को विष्णु भगवान का छठा अवतार माना जाता है। कहते है कि उनकी कठोर तपस्या से खुश होकर भगवान शिव ने उन्हें कई अस्त्र और शस्त्र प्रदान किए। जिसमें से फरसा जिसे परशु भी कहते हैं वो बेहद खास है।
लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि वो फरसा आज भी इस धरती पर मौजूद है। झारखंड की राजधानी रांची से करीब 150 किलोमीटर दूर गुमला जिले में एक पहाड़ी जहां स्थित है टांगीनाथ धाम। इसी धाम के एक मंदिर में भगवान परशुराम का फरसा मौजूद है।
आपको बता दें कि ऐसा कहा जाता है कि एक बार लोहार जनजाति के कुछ लोगों ने फरसे को जमीन से उखाड़ कर ले जाने की कोशिश की थी, लेकिन जब फरसा नहीं उखड़ा तो उन्होंने उसके ऊपरी भाग को काट दिया। हालांकि, उसे भी वो ले जा न सके।