इन नवरात्रों में ऐसे करें श्रृंगार,मां करेंगी आपकी हर मुराद पूरी…

इन नवरात्रों में ऐसे करें श्रृंगार,मां करेंगी आपकी हर मुराद पूरी…

नवरात्री से शुरू हो चुका है, और साथ ही शुरू हो गया है, पूजा पाठ और डांडिया की धूम. ऐसे में आप भी अगर खुद को सजने संवरने को लेकर परेशान हैं, या अपने कपड़ों के रंगों को लेकर असमंजस में है, तो चलिए हम आपको बता देते हैं कि कब कौनसा कपड़ा आपके लिए शुभ है, और साथ ही आपको खुद को कैसे तैयार करना है…

दोस्तों कहा जाता है कि नवरात्रों में अगर हर दिन मां के अलग अलग रूपों के अनुसार रंगों का चयन कर के कपड़े पहने जाएं और पूजा की जाए तो काफी शुभ होता है. लेकिन साथ ही आप इसे ट्रेंडी भी कर सकते हैं.

  1. पहले दिन यानी की मां शैलपुत्री के पूजा के दौरान आपको ग्रे कलर का कपड़ा पहनना चहिए, इसमें आप इंडो वेस्ट्रन गाउन पहन सकती हैं, जो ट्रेंडी के साथ ट्रेडिशनल भी रहेगा, इसके साथ आप ब्लेक मेटल के बड़ी एयररिंग कैरा कर सकती हैं.

2. दूसरे दिन यानी की मां ब्रह्मचारिणी के पूजा को दौरान आपको नारंगी रंग का वस्त्र धारण करना चाहिए, इसमें आप लॉन्ग कुर्ती विद वाइट प्लाजो पहन सकते हैं, इसके          साथ आप मल्टी कलर के इयररिंग पहन सकते हैं.

3. तीसरा दिन यानी मां चन्द्रघंटा का दिन, इस दिन आपको सफेद रंग का कपड़ा पहना चाहिए, जिसके लिए आप साफेद कुर्ती के साथ लाल पटियाला पहन सकती हैं,             और साथ में छोटे छोटे झुमके काफी खूबसूरत लगेंगे.

4. चौथा दिन यानी मां कूष्मांडा का दिन, इस दिन आप मां का सबसे प्यारा रंग लाल कलर का वस्त्र धारण करेंगी, इसके लिए आप लाल रंग की खूबसूरत साड़ी पहन                 सकती हैं, साथ ही चूड़ी और कानों में गोल्डन कलर के इयररिंग काफी खूबसूरत लगेंगे.

5. पांचवा दिन यानी मां स्कंदमाता का दिन, इस दिन आपको नीला रंग का कपड़ा पहना चाहिए, जिसमें आप फुल लेंथ कुर्ती और सरारा पहन सकती हैं, इसके अलावा             साड़ी भी भी काफी खूबसूरत लगेगी.

6. छठा दिन यानी मां कात्यायनी का दिन, आज के दिन आपको पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए, जिसके लिए आप सिपंल कुर्ति या लांग स्कर्ट पहन सकती हैं, साथ ही               आप कानों में की भी ट्रेडिशनल इयरिंग डाल सकती हैं.

7. सातवां दिन यानी मां कालरात्री का दिन, इस दिन आपको खास तौर पर कपड़ों के रंगों का ध्यान देना होता है, इस दिन आप हरा पहन सकती है, हरे रंग का लंहगा               इसके लिए बेस्ट ऑपशन हैं.

8. आठवां दिन महागौरी का होता है और इस दिन आपको मोरपंखी हरा पहना चाहिए, जिसके लिए आपका एक  खूबसूरत शूट या साड़ी पहन सकते हैं. साथ में मल्टी              कलर के इयरिंग भी डाल सकते हैं.

9. नौवां और आखिरी दिल, ये दिन मां सिद्धदात्री को समर्पित होता है, इस दिन आपको बैंगनी रंग का चुनाव करना चाहिए, इसके लिए प इस रंग की साड़ी, या लंहगा               पहन  सकते हैं.

आपको बता दें की साड़ी एक ऐसा ऑपशन है, जो आप हर दिन भी पहन सकती हैं. ये काफी खूबसूरत लगता है.

नवरात्रि के अभी 2 दिन बाकी है, यदि आपने अभी तक रंगों के अनुसार कपड़े पहनकर पूजा नहीं कि है, तो आज से ही इन रंगों के कपड़े पहनकर पूजा कर सकते हैं.

 

Saloni Tyagi

Saloni has a bachelor's degree in Mass Comm and Journalism and has a deep interest in writing Hindi news, journo, and articles. She is working as a writer and curator for us and giving out her best to show her skills. Follow@Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *